फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: न्याय, समानता और बंधुत्व का संकल्प है संविधान- गजेन्द्र सिंह शेखावत

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईजीएनसीए में भारतीय संविधान की महिला शिल्पी कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में बुधवार को नींव : भारतीय संविधान की महिला शिल्पी शीर्षक से प्रदर्शनी और विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन कलाकोश विभाग के नारी संवाद प्रकल्प के अंतर्गत हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा भारत की स्वतंत्रता हजारों ज्ञात-अज्ञात नायकों के बलिदान की देन है। किसी ने फांसी का फंदा स्वीकार किया, किसी ने गोलियां खाईं, तो किसी ने कालापानी की यातनाएं झेलीं। उन संघर्षों का परिणाम है कि हमारा संविधान, जिसने भारत को एक जीवंत, संवेदनशील और जागरूक राष्ट्र के रूप में परिभाषित किया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि भारत का संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र के जीवन-मूल्यों की आधारशिला है। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ सच्चिदानंद जोशी ने बताया कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों का समापन हुआ। नींव प्रदर्शनी संविधान निर्माताओं की महिला सदस्यों सुचेता कृपलानी, सरोजिनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, रेणुका रे, बेगम कुदसिया एजाज रसूल आदि के योगदान को नए दृष्टिकोण से सामने लाती है। कार्यक्रम में संविधान की 75 वर्षीय यात्रा, चुनौतियों और उपलब्धियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें