फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मुख्यमंत्री ने 300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, नागरिकों के जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव लाना सरकार का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दक्षिण दिल्ली के तीन विधानसभा क्षेत्र बदरपुर, संगम विहार और देवली में 300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल बजट का आंकड़ा नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के समग्र कायाकल्प की शुरुआत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नागरिकों के जीवन में वास्तविक और स्थायी बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 85 करोड़, संगम विहार में 115 करोड़ और देवली में 104 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण व मरम्मत, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम का सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पार्कों का विकास, डिस्पेंसरी और बरातघर जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। विभिन्न कार्यक्रमों और जनसभाओं में दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विधायक चंदन कुमार चौधरी उपस्थित रहे। बदरपुर विधानसभा में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्षों से प्रतीक्षित बदलाव की शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें