फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक-ठक गिरोह ने कार से उड़ाया टीएमसी विधायक की पत्नी का बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्व राज्यसभा सांसद व तृणमूल कांग्रेस के विधायक विवेक गुप्ता की पत्नी कनिका गुप्ता की कार से शुक्रवार दोपहर को ठक-ठक गिरोह बैग लेकर फरार हो गए। डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बदमाशों ने बोनट पर ऑयल गिरा दिया था। इसके बाद ड्राइवर को इशारा कर बताया कि कार से ऑयल व धुआं निकल रहा है। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उनका बैग ले गए।
विज्ञापन

बैग में आईफोन, सोने का सिक्का,1.89 लाख रुपये नकद होने का दावा विधायक की पत्नी ने किया है। लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार ये घटना शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक गुप्ता कोलकाता में विधायक हैं। वह वर्ष 2012 से 2018 तक राज्यसभा के सांसद रहे हैं। वह अपनी पत्नी कनिका गुप्ता के साथ ओबरॉय होटल में ठहरे हुए थे। शुक्रवार दोपहर को उनकी पत्नी किसी काम से अपने ड्राइवर के साथ जा रही थीं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवार युवकों ने ड्राइवर को बोला कि कार से ऑयल व धुआं निकल रहा है। धुआं निकलता देखकर ड्राइवर ने कार रोक दी। ड्राइवर कार से उतरकर गिरते हुए ऑयल को देखने लगा। विधायक की पत्नी भी कुछ देर के लिए कार से नीचे उतर गई थीं।
मौका लगते ही बाइक सवार युवक कार से बैग लेकर फरार हो गए। जब वह कार में दोबारा बैठीं तो बैग गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पति को दी। इसके बाद लाजपत नगर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें