फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने मकान मालिक के घर में लगाई सेंध, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में किराएदार ने मकान मालिक के घर में सेंध लगाकर डेढ़ लाख रुपये और आठ लाख कीमत के जेवर उड़ा दिए। आरोपी अमरोहा (यूपी) निवासी आस मोहम्मद है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि 21 जनवरी को कृष्णापुरी, मंडावली निवासी दिनेश ने अपने घर में चोरी की शिकायत पुलिस से की थी। घटना वाले दिन दिनेश शादी में बुलंदशहर गए थे। लौटने पर उनके मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल का ताला टूटा हुआ था। घर में रखे आठ लाख रुपये के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद गायब थे। दिनेश के मकान में पेंट का काम करने वाला आस मोहम्मद पिछले एक साल से किराए पर रह रहा था। पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी ने वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो माह से दिनेश के मकान में चोरी करने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें