लॉकडाउन के दौरान राजधानी में फंसे प्रवासी मजदूर किसी भी तरह अपने घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार रात सीमापुरी पुलिस ने एक टेंपो ट्रैवलर से ऐसे ही 17 प्रवासी मजदूरों को पकड़ा।
टेंपो ट्रैवलर का चालक राजेंद्र सभी को शास्त्री पार्क से दरभंगा (बिहार) ले जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि टेंपो ट्रैवलर में बैठी सवारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया हुआ था।
इसके अलावा कई लोग बिना मास्क के थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।