फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मौसम विभाग ने चेताया, दिल्ली वालों का एक सप्ताह गर्मी से रहेगा बुरा हाल

Sun, 29 May 2022 04:41 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अभी एक सप्ताह तक गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहेगा। हालांकि, लू नहीं चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक बार फिर अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि एक सप्ताह उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, लू नहीं चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य के बराबर 40.2 व न्यूनतम सामान्य के बराबर 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। हवा में नमी का स्तर 36 से 62 फीसदी तक दर्ज किया गया। पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। मुंगेशपुर में 42.2 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, पूरे सप्ताह गर्मी बढ़ने के साथ उमस बढ़ेगी। हालांकि, पश्चिमी हवा के साथ बीच-बीच में पूर्वी दिशा से भी हवा आएंगी, जिससे लू वाली स्थिति नहीं बनेगी। वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी दिनों में लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों से ज्यादा पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें