फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य 8100 ... 6967 ने लगवाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन 6967 स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके लगवाए। टीकाकरण के पांचवें दिन शनिवार को कई केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक ही सभी 100 कर्मचारियों की टीके लगाए जा चुके थे। करीब 86 फीसदी कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। टीका लगवाने के बाद 24 लोगों में हल्के दुष्प्रभाव देखे गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, टीकाकरण कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शनिवार को कुल 8100 लोगों को टीका लगना था। इनमें से 6,673 ने टीका लगवाया। ऐसा पहली बार है कि एक दिन में इतने अधिक कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई है। टीकाकरण के नियमों में बदलाव और अस्पतालों में की जा रही काउंसलिंग का परिणाम है कि दिल्ली में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कई अस्पतालों में सभी 100 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया गया। दिल्ली में टीकाकरण के लिए सभी 11 जिलों में 81 केंद्र बनाए गए है। वैक्सीनेशन कार्यक्रम को और रफ्तार देने के लिए आने वाले दिनों में केंद्रों की संख्या को बढ़ाकर 175 किया जाएगा। इसमें कई निजी अस्पताल भी शामिल होंगे। विभाग के मुताबिक, टीकाकरण के बाद एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तय दिन से पहले आकर टीका लगवा रहे कई कर्मचारी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कई कर्मचारी तय दिन से पहले ही आकर टीका लगवा रहे हैं। इससे टीकाकरण की संख्या बढ़ रही है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने नया नियम लागू किया था, जिसके मुताबिक, वैक्सीनेशन के लिए पंजीकृत कर्मचारी कभी भी आकर टीका लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें