फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : स्कूल में घुसकर दो छात्राओं से अश्लील हरकत, महिला आयोग का नगर निगम को समन और दिल्ली पुलिस को नोटिस

Thu, 05 May 2022 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को विस्तृत रिपोर्ट के साथ 48 घंटे में पेश होने का आदेश दिया।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भजनपुरा स्थित दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल की कक्षा में घुसकर एक सिरफिरे ने दो छात्राओं से अश्लील हरकत की। आरोपी कक्षा में मौजूद आठ साल की दो बच्चियों को डरा धमकाकर उसके कपड़े उतार दिए।  इसके बाद कक्षा में लघुशंका कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


स्कूल में सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, पीड़ित बच्चियों की मदद से आरोपी की स्केच बनवाई गई है। आरोपी का हुलिया दो लोगों से मिल रहा है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीते 30 अप्रैल को छात्राएं स्कूल की सभा के बाद कक्षा में शिक्षक का इंतजार कर रही थीं।

तभी एक अज्ञात व्यक्ति कक्षा में आया और उसने एक लड़की के कपड़े उतार दिए और उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी दूसरी लड़की के पास गया और उसके भी कपड़े उतार दिए और फिर अपने कपड़े उतार कर आरोपी कक्षा में ही लघुशंका करने लगा। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चियों ने जब इसका विरोध करते हुए शिक्षक और प्रधानाध्यापक को शिकायत की तो उन्होंने बच्चियों को चुप करवा दिया। उसके बाद घटना की जानकारी बच्चियों के परिजनों तक पहुंची और उन लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और पीड़ित बच्चियों की काउंसलिंग करवाई। उसके बाद पुलिस ने बच्चियों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

दिल्ली महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली महिला आयोग ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल में 30 अप्रैल को आठ साल की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है। आयोग ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को समन और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ 48 घंटे में पेेश होने का आदेश दिया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दिल्ली के भजनपुरा इलाके स्थित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्कूल में 30 अप्रैल को घटित हुई। घटना के समय छात्राएं स्कूल की सभा के बाद कक्षा के अंदर अपने शिक्षक का इंतजार कर रही थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति कक्षा में आया और उसने दो छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें