फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे छात्र व शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे छात्र व शिक्षक
विज्ञापन

-26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

-ऑनलाइन संविधान दिवस क्विज में अधिक से अधिक छात्र हिस्सा लें

-सीबीएसई ने स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के संविधान को अपनाने की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। ऐसे में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों में बुधवार को संविधान दिवस आयोजित किया जाएगा। छात्र व शिक्षक एक विशेष प्रार्थना सभा में संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे। स्कूलों में कुछ गतिविधियां आयोजित करने का भी सुझाव दिया गया है।

स्कूलों को बुधवार की सुबह प्रार्थना सभा में बच्चों से संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने के लिए कहा गया है। ताकि छात्रों को संविधान के महत्व से अवगत कराया जा सके। स्कूल 22 भाषाओं में प्रस्तावना पढ़ने के लिए constitution75.com, MyGov.in जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि जश्न का जरूरी हिस्सा संविधान की प्रस्तावना पढना है। वहीं सालाना जश्न के हिस्से के तौर पर हमारे संविधान में शामिल मूल्यों और सिद्धांतों को दिखाने और उन्हें पक्का करने के लिए कई तरह की गतिविधियां भी आयोजित करना जरूरी है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि वे सेमिनार, क्विज, निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेसी पर ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जा सकता है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे संविधान दिवस पर आयोजित होने वाली इन गतिविधियों में छात्रों की सक्रिय हिस्सेदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


स्कूलों को गतिविधियों व प्रस्तावना पढ़ने की जियोटैग्ड, फोटो वीडियो बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराए गए लिंक पर अपलोड करनी है।

वहीं शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को कहा है कि वह सुबह 11 बजे छात्रों व शिक्षकों से संविधान की शपथ दिलवाएं, जो कि माई जीओवी.इन पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके साथ ही स्कूल संविधान रन फॉर राइट्स भी आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें