फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पिटता रहा, लोग बनाते रहे मोबाइल से वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में जन्माष्टमी के दिन मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे किशोर को चोर बताकर कार सवार कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसे बचाने के बजाय लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण किशोर दो दिन से जिंदगी से जंग लड़ रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आदित्य (16) परिवार के साथ गली नंबर-5, वेस्ट संत नगर में रहता है। उसके पिता अरुण कुमार का आरओ का कारोबार है। आदित्य नामी पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार को वह अपने परिवार के ही आदर्श, प्रिंस और दोस्त सुजल के साथ पास के ही मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय आदित्य ने एक पेड़ से पत्ता तोड़ दिया। सड़क के दूसरी ओर कार में दो लड़के शराब पी रहे थे। आदित्य के पत्ता तोड़ते ही वह वहां पहुंच गए और उसे चोर बताकर पीटने लगे। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। वहां इकट्ठा हुए लोगों ने उसे बचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें