फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला: मासूम के चेहरे को नोचा, आईसीयू में भर्ती: CCTV में कैद दर्दनाक घटना

Sat, 19 Sep 2026 02:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देशभर में कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में एक आवारा कुत्ते ने अठारह महीने के मासूम पर हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसे नाजुक हालत में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ते ने 18 महीने के मासूम बच्चे अब्बास पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन


बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कुत्ते को बच्चे पर हमला करते साफ देखा जा सकता है। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कुत्ते को वहां से भगाया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद एमसीडी ने कार्रवाई की। एमसीडी की टीम ने इलाके से कुछ आवारा कुत्तों का रेस्क्यू किया है। इन कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। हालांकि, मासूम अब्बास पर हमला करने वाला कुत्ता अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। स्थानीय निवासी हमलावर कुत्ते को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस घटना से संगम विहार के स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। वे आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से चिंतित हैं। निवासियों ने एमसीडी से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें