सोशल मीडिया का लोगों के जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान है। आज की युवा पीढ़ी अत्यधिक समय अपने फोन पर बिताती है, जिससे समय बर्बाद होता है, लेकिन कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो वर्चुअल दुनिया से इतर कुछ बड़ा कर जाते हैं। कुछ ऐसी ही है छोटी सी उम्र में बड़े सपने और जुनून वाले सौरभ पटेल की जिन्होंने गुजराती फिल्म जगत में अपना लोहा मनवाया है।
सौरभ अभी पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही साथ ढोलीवुड नामक पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस मैगजीन में गुजराती फिल्म, गाने, कलाकार, सीरियल सबकी पूरी खबर लोगों को मिलती है।
डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से सौरभ आज सितारों की रोजमर्रा की जिंदगी को इस तरह से सोशल मीडिया पर परोसने का काम करते हैं ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। उनके अपने इंस्टाग्राम पर 87.9 हजार फॉलोवर्स हैं। वो कहते हैं कि मैं गुजराती सिनेमा को राष्ट्रीय प्रारूप पे देखना चाहता हूं। मुझे अपने डिजिटल कौशल पर पूरा विश्वास है और मैं वो हर कोशिश करूंगा जिससे गुजराती कलाकारों का परचम भारत ही नहीं पूरे विश्व में लहराए।