फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harish Rana: आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नब्ज और धड़कन पर डॉक्टरों की नजर, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट

Tue, 17 Mar 2026 04:47 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। अब तक सिर्फ ट्यूब के जरिए पोषण और हाइड्रेशन दिया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। मंगलवार को पानी बंद करने के बाद ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा, लेकिन उसे शरीर से निकाला नहीं जाएगा।

विज्ञापन

 
एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हरीश की हर धड़कन, हर नब्ज पर मॉनिटर के जरिये नजर रख रही है। चरणबद्ध तरीके से जीवन रक्षक उपकरण हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। हालांकि इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है और कोई औपचारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की 5 से 9 सदस्यों वाली मल्टीडिसिप्लिनरी टीम हर कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार करेगी। एम्स के शांत गलियारों में इस समय एक कठिन और भावनात्मक निर्णय की प्रक्रिया चल रही है, जहां चिकित्सा विज्ञान, कानून और मानवीय संवेदना तीनों एक साथ खड़े नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें