फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने उमर खालिद से की चार घंटे तक पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में जांच तेज कर दी है। स्पेशल सेल ने शुक्रवार को जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को पूछताछ के लिए लोदी कॉलोनी स्थित कार्यालय बुलाया। उमर खालिद से करीब चार घंटे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उमर खालिद का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद के अलावा कई और लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा व स्पेशल सेल की जांच में उमर खालिद का नाम दंगों की साजिश रचने में प्रमुखता से सामने आ रहा है। अभी तक उमर खालिद से पूछताछ नहीं हुई थी। स्पेशल सेल ने नोटिस देकर शुक्रवार को उमर खालिद को पूछताछ के लिए बुलाया था। उमर खालिद ने कई जगह भड़काऊ भाषण दिए थे। उमर खालिद ने 18 दिसंबर को औरंगाबाद, महाराष्ट्र में भड़काऊ भाषण दिया था। भाषण में उमर खालिद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली दौर के दौरान राजधानी को जाम करने की बात कही थी। इसके अलावा उमर खालिद ने शाहीन बाग, जामिया नगर व पूर्वी दिल्ली में भी भाषण दिए थे। उमर खालिद को जल्द ही दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें