फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पंजाब के जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 10:12 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को पंजाब के फरीदकोट में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या के मामले में तीन मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गुरिंदर पाल, सुखविंदर और सौरभ के रूप में की गई है। ये तीनों फरीदकोट के रहने वाले हैं और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले में गुरिंदर पाल मुख्य षड्यंत्रकारी है। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) मनीषी चंद्रा ने बताया कि 18 फरवरी को युवा कांग्रेस नेता गुरलाल सिंह की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बीते 18 फरवरी को गुरलाल की हत्या कर दी गई थी। पंजाब के फरीदकोट में जुबली सिनेमा चौक के पास बीते 18 फरवरी की शाम करीब पांच बजे बाइक सवार नकाबपोशों ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व गोलेवाला जोन से जिला परिषद के सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल गुरलाल सिंह पहलवान को तुरंत श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज ले जाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि गुरलाल सिंह अपनी कार में जुबली सिनेमा चौक के पास एक इमिग्रेशन दफ्तर में गए थे। दफ्तर से निकलकर जैसे ही वह अपनी कार में बैठने लगे तो चौक की तरफ से आए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दो पिस्तौलों से उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पुलिस के अनुसार प्राथमिक पड़ताल में सामने आया था कि हमलावरों की संख्या दो थी और उन्होंने 12-13 राउंड फायर किए। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना निंदा करते हुए कहा था कि फरीदकोट में हमारे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुरलाल सिंह पर हुए घातक हमले से मैं स्तब्ध हूं। मैंने राज्य के डीजीपी को त्वरित जांच और अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें