फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू से जाएगा कोरोना! जादूगर सम्राट शंकर बताएंगे महामारी से मुक्ति की युक्ति, दिल्ली में भी होगा शो  

Wed, 29 Dec 2021 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जादू से कारोना से बचाव के लिए सम्राट शंकर करेंगे जागरूक। जादू से बनाएंगे मास्क, साबुन और सैनिटाइजर। दिल्ली समेत पांच राज्यों में होंगे शो। 
विज्ञापन
जादूगर सम्राट शंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों और तीसरी लहर के खतरे के बीच मशहूर जादूगर सम्राट शंकर ने आम लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। इसके लिए जादू कला के सहारे मास्क, साबुन और सैनिटाइजर तैयार करेंगे। साथ ही इनके नियमित इस्तेमाल की भी लोगों को सलाह देंगे। इस दौरान वह लोगों से अपील करेंगे कि वैक्सीन की दोनों डोज लेकर सुरक्षित रहा जा सकता है।

विज्ञापन


बीते 45 सालों से देश विदेश में करीब तीस हजार शो कर चुके जादूगर सम्राट शंकर ने कोविड के विशेष जागरूकता अभियान के लिए पांच राज्यों का चयन किया है। इसमें दिल्ली के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब शामिल है। सभी शो नि:शुल्क होंगे। बकौल सम्राट शंकर- मैं जादू के जरिये हाथी, कार सहित दूसरी चीजें भी गायब कर सकता हूं। कोरोना के गायब होने के लिए जरूरी है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही सभी लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।

सम्राट शंकर ने कोरोना की तीसरी लहर के दस्तर देने पर दुख जताते हुए कहा कि ओमिक्रॉन का कहर तेजी से बढ़ रहा है। फिर भी लोग कारोना से बचाव के लिए एहतियातों के पालन में अनदेखी कर, बेपरवाह घूम रहे हैं। आंकड़े बताते हुए कहा अभी भी 10 करोड़ से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई। आंकड़े बताते हैं कि ऐसे लोगों की संख्या 10 करोड़ से भी अधिक है। 
विज्ञापन


अभी भी ऐसे लाखों लोग हैं जिन्होंने कोरोना से बचाव के लिए अभी तक एक डोज भी नहीं ली। देश में ऐसे हालात को देखते हुए सम्राट शंकर ने जादू के जरिये जागरुकता का बीड़ा उठाया। इससे पहले भी मशहूर जादूगर का शो देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रियों के साथ साथ कई फिल्मी सितारे भी देख चुके हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें