फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: गुरुग्राम में बेटे ने मां पर किय छह बार चाकू से वार, महिला की हालत गंभीर

Fri, 08 Apr 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।

सार

पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीना भंडारी शिवपुरी कॉलोनी में रहती है। उसका बेटा मनीष भंडारी है उसने महिला को चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी इलाके में रहने वाले एक युवक ने बृहस्पतिवार देर रात हत्या की नीयत से 60 वर्षीय मां पर चाकू से छह बार हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ में महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई, जिसे लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस मामले में फिलहाल शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन


न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि एक युवक ने महिला को चाकू से गोद दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीना भंडारी शिवपुरी कॉलोनी में रहती है।

उसका बेटा मनीष भंडारी है, जिसकी पत्नी उससे अलग मानेसर में रहती है। रात करीब साढ़े 10 बजे बीना खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रही थी। इसी दौरान मनीष आया और मां से बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस को संदेह है कि आरोपी मानसिक बीमार है, जोकि वारदात के बाद फरार है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से जांच
पुलिस इस मामले में हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ांच में यह भी सामने आया कि महिला के नाम प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है। इसी प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे और बहू के बीच मनमुटाव चल रहा है। महिला पर हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें