फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनट पर लटका रहा सिपाही, 400 मीटर तक दौड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बोनट पर लटका रहा सिपाही, 400 मीटर तक दौड़ाई कार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में एक छात्र कार के बोनट पर गिरे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को करीब चार सौ मीटर तक घुमाता रहा। कार को आड़ी-तिरछी चलाकर सिपाही को गिराकर भागने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

महिपाल सिंह दिल्ली कैंट ट्रैफिक सर्किल में तैनात हैं। सोमवार को उसकी ड्यूटी धौलाकुआं में थी। शाम 5 बजे तिलक नगर जाने वाले रास्ते पर फैंसी नंबर प्लेट लगी आई20 कार को आता देखकर सिपाही ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार धीमी करने के बाद अचानक रफ्तार बढ़ा दी। सिपाही खुद को बचाते हुए बोनेट पर लटक गया और वाइपर पकड़ कर चालक से कार रोकने के लिए कहता रहा। वहीं चालक कार को आड़ी-तिरछी चलाकर सिपाही को गिराने की कोशिश करता रहा। करीब चार सौ मीटर आगे जाकर सिपाही कार से गिरकर घायल हो गया। उसके बाद भी चालक ने भागने का प्रयास किया। करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। कार को उत्तम नगर निवासी शुभम (22) चला रहा था। उत्तम नगर का ही रहने वाला एक दोस्त भी उसके साथ था। दोनों स्नातक के छात्र हैं। पूछताछ में शुभम ने बताया कि सिपाही के बोनट पर गिरने से वह डर गया था, इसलिए भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, गलत तरीके से गाड़ी चलाने और चोट पहुंचने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें