फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले सीएनजी सिलिंडर देकर ठगी, 1500 में कबाड़ी से खरीदकर 10 हजार में बेचा

Wed, 26 May 2021 01:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त साथिया सुंदरम ने बताया कि आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क के यमुना खादर निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। जगतपुरी निवासी मोहित आरोड़ा ने पुलिस से ठगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतपुरी थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले सीएनजी सिलिंडर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कबाड़ से 15 सौ में सीएनजी सिलिंडर खरीदकर उसे दस हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त साथिया सुंदरम ने बताया कि आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क के यमुना खादर निवासी मोहम्मद शकील के रूप में हुई है। जगतपुरी निवासी मोहित आरोड़ा ने पुलिस से ठगी की शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि उनके पिता कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। 20 मई को वह ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर खरीदने के लिए उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया से सिलिंडर मुहैया करवाने वाले का नंबर मिला। संपर्क करने पर आरोपी ने खाली सिलिंडर के लिए 10 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने गीता कॉलोनी आकर आरोपी से सिलिंडर ले लिया। 

जब वह सिलिंडर में ऑक्सीजन भरवाने गए तो बताया गया कि यह सीएनजी का सिलिंडर है। जिसमें ऑक्सीजन नहीं भरा जा सकता। पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल नंबर से आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे शास्त्री पार्क के यमुना खादर से गिरफ्तार कर लिया। वह वेल्डर का काम करता था। बेरोजगार होने पर धोखाधड़ी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें