फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी की शहादत के दिन भी नहीं मिली अपनी बात कहने की आजादी, बदले में मिली हिरासत!

Thu, 30 Jan 2020 07:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Yogendra Yadav Rajghat - फोटो : Social Media
विज्ञापन
गांधी की शहादत के दिन योजना थी कि समाज के सभी वर्गों के लोग मिलकर एक मार्च निकालेंगे और जनता के हितों के मुद्दे उठाएंगे, लेकिन पुलिस के बल प्रयोग ने इसे एक हिरासत का उत्सव बनाकर रख दिया। राजघाट पर प्रदर्शन करने और मानव श्रृंखला बनाने पहुंचे योगेंद्र यादव और डॉक्टर सुनीलम सहित सैकड़ों नेताओं को पुलिस ने बसों में भरकर दूर छोड़ दिया। उन्हें दो बजे के बाद छोड़ा गया।

विज्ञापन

हर जगह पर पुलिस के सख्त पहरे के कारण राजघाट सहित कई जगहों पर मानव श्रृंखला नहीं बनाई जा सकी। इससे लोगों में गहरी नाराजगी दिखी। हालांकि योजना से जुड़े नेताओं ने कहा है कि गुरुवार के विरोध के बावजूद पूरे देश में पूर्व योजना के मुताबिक उनका आंदोलन जारी रहेगा।  
 

पुलिस के विरोध के बावजूद एक राष्ट्रीय यात्रा का गुरुवार को आगाज किया गया। गुरुवार से शुरु होकर यह यात्रा 31 अक्टूबर के बीच तीन चरणों में चलेगी। इस बीच देश के सभी प्रमुख राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को दिल्ली में ही किया जाएगा।  

क्या कहा योगेंद्र यादव ने

गुरुवार के प्रदर्शन को वी द पीपुल ऑफ इंडिया के एक ओपन बैनर के तले आयोजित किया गया था। इसे किसी राजनीतिक दल से न जोड़ने की बात कही गई और सभी दलों से इसको समर्थन देने की बात कही गई। मुंबई में बनाए गए इस बैनर के लिए शुरुआती तौर पर योगेंद्र यादव को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।

विज्ञापन


स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने पूरी तरह इसे गैर-राजनीतिक कार्यक्रम बनाने की कोशिश की थी और सभी नागरिकों से इसमें सहयोग देने की अपील की गई थी। लेकिन इसके बाद भी इस आंदोलन को कुचलने के लिए भारी बल प्रयोग किया गया।

यह रहेगा राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम  

इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चलाया जाएगा। 30 जनवरी से दिल्ली से शुरू होकर 23 मार्च को हैदराबाद में पूरा किया जाएगा। इस चरण में यह यात्रा देश के 16 राज्यों से होकर गुजरेगी। दूसरे चरण में 11 अप्रैल से चंपारण से यात्रा शुरू होकर 17 मई को पटना में पूरी होगी। इस दौरान 10 राज्यों की यात्रा की जायेगी। तीसरे चरण में यात्रा 11 अक्टूबर को सिताब दियारा (बलिया) से शुरू होकर 31 अक्टूबर को नरेंद्र निकेतन, दिल्ली में खत्म होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें