फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एसओएल में अब तक 1.25 लाख पंजीकरण, 65 हजार ने जमा कराई फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वाधिक पंजीकरण बीए प्रोग्राम में 62 हजार, राजनीति विज्ञान में 17,520
विज्ञापन


नए कोर्सेज पर अब भी पुराने कोर्सेज ही भारी

स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में नए कोर्सेज पर पहले से चल रहे कोर्सेज भारी पड़ रहे हैं। एसओएल की दाखिला प्रक्रिया में अब तक बीए प्रोग्राम में दाखिला का सबसे ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है। इसके बाद राजनीति विज्ञान छात्रों की पसंद बना है। लगभग दो महीने की दाखिला प्रक्रिया के दौरान अब तक एसओएल में करीब 1.25 लाख पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि 65 हजार ने फीस का भुगतान कर अपने दाखिले को पक्का किया है।

एसओएल में बीते साल 1.23 दाखिले हुए थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा और ऊपर जाएगा। जबकि दाखिला लेने के लिए अभी दो सप्ताह बाकी है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि सभी स्नातक कोर्सेज में अब तक 1, 25 पंजीकरण हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 62 हजार पंजीकरण बीए प्रोग्राम में हुए हैं। राजनीति विज्ञान में 17, 520 पंजीकरण हुए हैं। बीए प्रोग्राम कंप्यूटर एप्लिकेशन कोर्स को बीते साल शुरू किया गया है। इसमें 3500 पंजीकरण हो चुके हैं, जबकि दाखिला केवल दो हजार को मिलना है। साइकोलॉजी ऑनर्स को इस बार शुरू किया गया है, इसमें 1800 पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मागो ने कहा कि इस बार हमने 14 जून को ही दाखिले शुरू कर दिए थे। लिहाजा दो माह की दाखिला प्रक्रिया के दौरान छात्रों से अच्छा रिस्पांस मिला है। अब जब नियमित कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया तीसरी मेरिट तक पहुंच गई है और वहां सीटें काफी कम बची हैं, ऐसे में अब छात्र एसओएल में दाखिला लेने में रुचि दिखाएंगे। चूंकि अभी दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, ऐसे में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ जाएगी। वहीं एसओएल के पीजी प्रोग्राम, साइकोलॉजी प्रोग्राम, कंप्यूटर साइंस, बीए प्रोग्राम कंप्यूटर साइंस में दाखिले की तिथि बढ़ने की संभावना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें