फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मसाज के बहाने होटल में ले जाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट करने वाले दोनों आरोपी होटलकर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन

पर्यटकों को डरा धमकाकर हजारों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में मसाज के बहाने कुछ पर्यटकों को होटल के कमरे में ले जाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पर्यटकों से मारपीट की और उनसे हजारों रुपये ऑनलाइन भुगतान करवा लिया। जांच में आरोपियों की पहचान होटलकर्मी के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल मालिक और मैनेजर की भूमिका की जांच कर रही है। उनकी संलिप्तता पाए जाने पर होटल की लाइसेंस रद्द की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार तड़के करीब 5.30 बजे एक होटल में लूटपाट की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस होटल अमन पहुंची। शिकायतकर्ता विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश निवासी रावलपति मोसेस ने बताया कि वह अपने दोस्तों नवीन, दिनेश, सुरेंद्र और संदीप के साथ पहाड़गंज स्थित होटल अमन में ठहरे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे सभी चाय और सिगरेट पीने होटल से बाहर गए। वहां एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और मसाज के नाम पर उन्हें होटल तान्या ले गया। होटल में उन्हें एक कमरे में इंतजार करने के लिए कहा गया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति कमरे में दाखिल हुए। दोनों ने कमरा अंदर से बंद कर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उनसे पैसे मांगे। बाद में फोन पे के जरिये जबरदस्ती 27 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मारपीट करने वाले ने उन्हें तत्काल दिल्ली छोड़ने की धमकी भी दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पुलिस पीड़ितों को लेकर तान्या होटल पहुंची। जहां पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। दोनों आरोपी होटलकर्मी निकले। पुलिस ने दोनों आरोपी सोहेल और गुलाम रब्बानी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सोहेल और गुलाम रब्बानी मूलत: किशनगंज बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें