फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घरेलू उद्योग से जुड़ीं महिलाओं के बनाए गए स्नैक्स व अचार पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पापड़, चना-चूर, नमकीन से लेकर आम पापड़ की खूब हो रही बिक्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में महाराष्ट्र के ग्रामीण घरेलू उद्योग से जुड़ीं महिलाओं के बनाए गए स्नैक्स और अचार इस बार खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में आने वाले लोग इन स्वादिष्ट, पारंपरिक और पूरी तरह घर में तैयार उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं।
पापड़, चना-चूर, नमकीन, मखाने से लेकर आम पापड़ तक हर स्टॉल पर भीड़ देखने को मिल रही है। घरेलू और कामकाजी महिलाओं के हाथों का यह स्वाद मेले में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है। स्टॉल की संचालक सविता भिड़े अंबारे ने बताया कि उनके उद्योग से करीब 80 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो मिलकर इन स्नैक्स का उत्पादन करती हैं। इन महिलाओं में ज्यादातर गृहिणियां हैं, जो अपने घर से ही काम कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। सविता के अनुसार उद्योग की ओर से महिलाओं को आटा, उड़द दाल, चना दाल, मैदा आदि जरूरी सामग्री घर पर ही उपलब्ध कराई जाती है। महिलाएं वहीं स्नैक्स तैयार कर वापस उद्योग को सौंप देती हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी उत्पादों में सिर्फ घरेलू स्वाद और प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह के केमिकल या हानिकारक साधनों का उपयोग नहीं होता, जो इन्हें और भी खास बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सविता भिड़े ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उनका यह तीसरा वर्ष है। हर साल की तरह इस बार भी उन्हें बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सविता पहले भी कई राज्यों में मेले और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगा चुकी हैं, जहां घरेलू उत्पादों को हमेशा सराहना मिली है। उनका कहना है कि इस छोटे से उद्योग ने सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है और उन्हें अपनी पहचान बनाने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें