फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1502 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी आस मोहम्मद उर्फ आसू (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चलाता है और सामान लेकर ओडिशा व आंध्रप्रदेश जाता था। वहां से वापसी में केले आदि के बीच में मारिजुआना (गांजा) छिपाकर लाता था। आरोपी के कब्जे से 43 प्लास्टिक बैग में रखा 1502 किलो गांजा बरामद किया गया है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं अपराध शाखा की एसटीएफ ने भी सोमवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 445 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील तेवतिया, एएसआई प्रमोद व दानवीर की टीम ने मथुरा रोड पर घेराबंदी कर सोमवार रात आरोपी आस मोहम्मद को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर विशाखापट्टनम जिले के जंगल क्षेत्र से गांजा लेकर आया था। ट्रक पर ड्राइवरी करते हुए वह छह महीने पहले मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के संपर्क में आया था। उनके कहने पर दिल्ली-एनसीआर में गांजा सप्लाई करता था। आरोपी पहले भी कई खेप दिल्ली-एनसीआर में ला चुका है।

बरामद गांजा। - फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें