फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल की धीमी रफ्तार से दूसरे दिन भी हुई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ के दूसरे दिन भी दाखिला पोर्टल की धीमी रफ्तार की समस्या ने कॉलेजों को परेशान किया। कॉलेजों को दाखिले मंजूर करने में समय लगा। हालांकि कुछ देर बाद यह समस्या दूर हो गई और दाखिलों ने रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद दाखिले देर शाम तक होते रहे। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के दो दिनों में कुल 49,712 छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं 7,640 दाखिले मंजूर हुए तो 6790 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

पहले दिन 19,086 छात्रों ने आवेदन किया था जबकि 1628 दाखिले मंजूर किए गए थे और 920 छात्रों ने फीस का भुगतान किया था। कुछ कॉलेजों में पहली कटऑफ के बाद कुछ कोर्सेज में दाखिले बंद होने की स्थिति बन रही है। यह कटऑफ के अंतिम दिन के बाद फीस भुगतान होने पर ही पता चल सकेगा। बुधवार को पहली कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन है। छात्र शुक्रवार तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
पहली कटऑफ के दूसरे दिन तक रामजस कॉलेज में लगभग 300 दाखिले मंजूर किए गए। जिसमें सबसे अधिक पॉलिटिकल साइंस के रहे। राजधानी कॉलेज में दूसरे दिन तक 230 दाखिले मंजूर कर लिए गए। जबकि अरबिंदो कॉलेज में कुल 495 दाखिले मंजूर हो गए। दूसरी कटऑफ में कितनी सीटें खाली रहेंगी इसका पता बुधवार तक ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

वहीं कई कॉलेज प्रिंसिपल मान रहे हैं कि तीसरे दिन के दाखिलों के बाद भी दूसरी सूची में कोर्सेज में दाखिले की संभावना होगी। दूसरी कटऑफ का ग्राफ ज्यादा नहीं गिरेगा। दूसरी सूची आने के बाद अच्छे कॉलेजों की चाह में नाम वापसी का दौर भी शुरू होगा जिसके बाद दाखिले की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें