फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर: मामूली रूप से बिगड़ी हवा, 368 एक्यूआई दर्ज, हवाओं की तेज रफ्तार से सुधरेगी वायु गुणवत्ता

Thu, 16 Dec 2021 10:38 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, लगातार पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने के कारण स्थानीय स्तर पर प्रदूषक बढ़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह की शुरुआत से लगातार बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हो रही दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता आज सुधर सकती है। हवाओं की तेज रफ्तार के साथ-साथ अन्य मौसमी दशाओं का साथ देने की वजह से शुक्रवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब से खिसक कर खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर की हवा मामूली रूप से और बिगड़ी है।

विज्ञापन


वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, लगातार पारा लुढ़कने और हवा की रफ्तार कम होने के कारण स्थानीय स्तर पर प्रदूषक बढ़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता बिगड़ी हुई है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स साथ देगा। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार की संभावना बनी हुई है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रति घंटा, मिक्सिंग हाइट का स्तर 1250 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स चार हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहा। शुक्रवार को हवा की रफ्तार बढ़कर 10 से 16 किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 1500 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, शनिवार को हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा, मिक्सिंग हाइट का स्तर 1150 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 10200 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड होने की संभावना है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 368 रहा। इससे एक दिन पहले यह 363 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, एक दिन पहले खराब श्रेणी में दर्ज हुई गाजियाबाद की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सबसे खराब हालात उच्चतम एक्यूआई के साथ दिल्ली के रहे हैं।
विज्ञापन


16 दिसंबर        15 दिसंबर
दिल्ली        368                  363
फरीदाबाद    334                   334
गाजियाबाद   326                   290
ग्रेटर नोएडा   308                   300
गुरुग्राम        331                   341
नोएडा         314                   309

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
ओखला
जहांगीरपुरी
पटपड़गंज
द्वारका
मुंडका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें