फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सांगवान और टक्कर गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका पुलिस की 25 टीमों ने दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर के 25 जगहों पर दबिश देकर दबोचा
विज्ञापन

-26 को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ, पिस्टल, कारतूस, 34.75 लाख रुपये और 50 लाख से अधिक मूल्य के आभूषण व लग्जरी कारें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले की 25 टीमों ने दिल्ली, हरियाणा और एनसीआर में दबिश देकर विदेश से गैंग चलाने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू और विक्की टक्कर गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत पुलिस 26 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सांगवान के फाइनेंसर के घर से 34.75 लाख रुपये और 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य आभूषण बरामद किए गए हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 8 पिस्टल, 29 कारतूस, 3 मैगजीन भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने सैनिक विहार बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी पवन उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि पवन नंदू का शार्प शूटर है और वह पश्चिम विहार के राज मंदिर स्टोर और छावला स्थित वर्कशॉप पर गोलीबारी और जबरन वसूली के मामले में शामिल रहा है। वहीं पकड़ा गया डाबड़ी निवासी हिमांशु उर्फ मच्छी विक्की टक्कर गिरोह का सहयोगी है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। वहीं नजफगढ़ निवासी प्रशांत के खिलाफ फायरिंग करने, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के 11 मामले दर्ज हैं। डाबड़ी का ही राहुल भी पकड़ा गया है। राहुल पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और कार चोरी के 20 मामले दर्ज हैं। कपिल सांगवान गैंग के फाइनेंसर मोनू ढींगरा के संपर्क आए बदमाश सुल्तानपुरी निवासी अंकित ढींगरा उर्फ नोनी को भी पुलिस ने दबोच लिया। अंकित पर शस्त्र अधिनियम और लूटपाट के 10 मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने 25 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल 35 साल के नजफगढ़ निवासी प्रवीण उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया। वह नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें