फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : महिला से हैवानियत के मामले में एसआईटी गठित, पुलिस ने एक और नाबालिग पकड़ा

Sun, 30 Jan 2022 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि एसीपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी ने शनिवार से ही जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कस्तूरबा नगर कांड... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार इलाके में गत 26 जनवरी को महिला के साथ हैवानियत मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। शाहदरा पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि एसीपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी ने शनिवार से ही जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


वीडियो के अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य सुबूतों को कब्जे में लेकर छानबीन की  जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को  पुलिस ने 14 वर्षीय एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया है। अब तक तीन नाबालिगों को हिरासत में लेने के अलावा आठ महिलाओं व एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की पहचान कर तलाश की जा रही है। जिस ऑटो में पीड़िता को कड़कड़डूमा से अगवा कर कस्तूरबा नगर लाया गया था, पुलिस ने उसको जब्त कर लिया है। वारदात स्थल से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।

घटना के कई और वीडियो आए सामने, पुलिस पहचान में जुटी
कस्तूरबा नगर इलाके में जांच के दौरान रोजाना नए वीडियो सामने आ रहे हैं। शनिवार को हैवानियत के कुछ और वीडियो सामने आए, जिनमें 70 से 80 महिलाओं के बीच पीड़िता को मुंह पर कालिख पोतकर गली-गली घुमाया जा रहा है। एक वीडियो में एक युवक आरोपी महिलाओं को समझाकर पीड़िता को छुड़ाने का भी प्रयास कर रहा है, लेकिन आरोपी महिलाएं उसे एक कमरे में लेकर घुसती हुई दिखती हैं। इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रही है। वहां मौजूद किसी भी महिला का दिल नहीं पसीज रहा, उल्टा वे उसे दुल्हन बनाकर मुंह दिखाई करने की बात कर रही हैं। एक महिला ने तो नोट निकालकर उसके सिर पर घुमाया।
विज्ञापन


एक वीडियो में दिखता है कि आरोपी पीड़िता को बाल पकड़कर कड़कड़डूूमा गांव के मकान से जबरन खींचकर लाते हैं। इसके बाद जबरन उसको ऑटो में बिठाकर घर ले जाने की बात कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं पीड़िता के मुंह पर थप्पड़ मार रहीं हैं। इस वीडियो में कुछ नाबालिग लड़के भी दिख रहे हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसे कस्तूरबा नगर ले जाकर करीब डेढ़ घंटे यातनाएं दी गई। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा
कई सामाजिक संगठनों और पुलिस के पूर्व अधिकारियों ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपियों को शीघ्र व कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने बताया कि यह वारदात जून 1980 में यूपी के बड़ौत में हुई माया त्यागी कांड की याद दिलाती है। मामूली झगड़े के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने माया त्यागी के पति और साथियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद माया त्यागी को निर्वस्त्र कर पूरे बाजार घुमाया गया था। महिला को न्याय मिलने में करीब 29 साल लग गए। ऐसा न हो कि इस पीड़िता को भी न्याय मिलने में इतना समय लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें