फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार की समस्या को दूर करने का एकमात्र उपाय है कौशल: सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेरोजगारी की समस्या को केवल कौशल के माध्यम से दूर किया जा सकता है। हमारा सपना है कि हर बच्चा पढ़ लिख सके और कुशल बने। ये बात उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की ओर से शुरू किए वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि सेंटर की शुरुआत रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

जेल रोड हरि नगर स्थित आईटीआई कैंपस में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र का उद्घाटन किया। इसके लिए सरकार ने सन फाउंडेशन का सहयोग लिया है। यह दिल्ली का आठवां स्किल सेंटर होगा। इसमें आठवीं से स्नातक स्तर के छात्रों के लिए दस कोर्स शुरू किए गए हैं।
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली सरकार अपने वर्ल्ड क्लास कौशल केंद्रों के माध्यम से बच्चों को कुशल बनाना चाहती है। उन्होेंने कहा कि हम दिल्ली का आठवां वर्ल्ड क्लास स्किल सेंटर शुरू कर रहे हैं। पहला सेंटर सिंगापुर के सहयोग से 2015 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि कोरोना के बाद सबसे ज्यादा नौकरी उन लोगों को मिली है जिन्हें कोई न कोई कौशल आता था। इसलिए दिल्ली सरकार अपने कौशल केंद्रों के माध्यम से बच्चों को कुशल बनाना चाहती है। दिल्ली में हर साल ढाई लाख बच्चे स्कूल से निकलते हैं, उनमें से केवल सवा लाख बच्चों को ही दिल्ली के उच्च शिक्षा संस्थान दाखिल दे पाते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजना है कि उन बच्चों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि वह जीवन में कुछ नया कर सकें। दिल्ली सरकार की कोशिश है कि यहां से छात्रों को जो प्रमाणपत्र मिले वह किसी विश्वविद्यालय के प्रमाणपत्र के रूप में मिले।
सेंटर में यह 10 कोर्स शुरू किए गए
राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क पर आधारित व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रोग्राम में असिस्टेंट फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, फील्ड इंजीनियर, वेब डेवलपर, कोडिंग कोर्स, सॉफ्टवेयर डेवलपर कोडिंग कोर्स, ग्राफिक डिजाइनर, ड्यूटी असिस्टेंट, डेटा-एंट्री ऑपरेटर, सोलर पैनल इंस्टालेशन टेक्नीशियन कोर्स शुरू किए गए हैं।
इसके अलावा ट्रेनीज को डिजिटल साक्षरता, स्पोकन इंग्लिश, सॉफ्ट स्किल और पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट भी सिखाया जाएगा। ये सभी कोर्स मुफ्त एवं 6 महीने की अवधि के होंगे। इस स्किल सेंटर से हर साल ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से लगभग 800 ट्रेनीज को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें