फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को खोलना किताबें खोलना भर नहीं, दिल और दिमाग का खुलना ज्यादा जरूरी: सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि स्कूलों को फिर से खोलना सिर्फ किताबें खोलना भर नहीं है, बल्कि दिल और दिमाग का खुलना ज्यादा जरूरी है। जिससे शिक्षक और छात्र एक दूसरे के साथ जुड़ सकें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्कूल और स्कूली शिक्षा अब पहले की तरह समान नहीं हो सकती हैं अब उनमें बदलाव लाने और उन्हें विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने गवेरैंड-हर्मेस फाउंडेशन फॉर पीस इंस्टीट्यूट के साथ इस साल आयोजित होने वाले आईएफ-20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप इनिशिएटिव में भागीदारी के लिए गठबंधन किया है। इसका उद्देश्य एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिससे शिक्षक और छात्र स्वतंत्र रूप से भयमुक्त वातावरण में अपने विचारों को साझा कर शिक्षण की पुरानी पद्धतियों को बदल सकें।
इसके तहत उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जी20 इंटरफेथ फोरम के अध्यक्ष प्रो शेर्टो गिल के साथ पहली ऑनलाइन वर्कशॉप की शुरुआत की। इस वर्कशॉप में उन्होंने कहा कि महामारी के समय में शिक्षक व छात्र मुश्किल से गुजरे हैं। ऐसे में उन्हें मुश्किल से बाहर निकालने के लिए उनका साथ देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम अपने शिक्षकों और छात्रों को एक मंच प्रदान करना चाहते है जहां वो शिक्षण गतिविधियों को दोबारा शुरू करने से पहले खुला संवाद कर सकें।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह की परिस्थितियां हैं उसमें शिक्षकों का छात्रों के साथ जुड़ना जरूरी है। शिक्षकों के लिए कुछ महीने तनावपूर्ण व मुश्किल भरे रहे हैं। महामारी में छात्र भी प्रभावित हुए हैं। इसलिए जरूरी है कि शिक्षक अपने छात्रों की कॉउंसलिंग करने के लिए खुद को तैयार कर सकें।
इसके तहत दिल्ली सरकार आईएफ 20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप (आईएफ 20 ईडीयू डब्लयूजी) की पहल ए टाइम टू हील- हाउ एजुकेशन कैन कंट्रीब्यूट टू हीलिंग एंड वेल-बीइंग: ए ग्लोबल लिसनिंग इनिशिएटिव पर संस्थान के साथ काम करेगी। पहले चरण में विशेषज्ञों की एक टीम दिल्ली सरकार के मेंटर शिक्षकों के एक छोटे समूह के साथ तीन दिवसीय सत्र आयोजित करेगी।
इसके बाद मेंटर शिक्षक प्रत्येक स्कूल के दो शिक्षकों के साथ समान सत्र आयोजित करेंगे। ये दोनों शिक्षक अपने स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए अपने साथी शिक्षकों की मदद करेंगे। इस वर्कशॉप में दिल्ली के शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश राय और शिक्षा निदेशक के प्रधान सलाहकार शैलेंद्र शर्मा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें