फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर बीच-बाजार युवती का गला रेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में शादी का दबाव बनाने पर पड़ोसी युवक ने बीच-बाजार में युवती का गला रेत दिया। रविवार सुबह हुई वारदात में घायल युवती को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी सुमित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित नेहा (20) परिवार के साथ सुभाष मोहल्ला, भजनपुरा इलाके में रहती है। उसके परिवार में पिता प्रेमचंद, मां प्रेमवती, एक भाई व तीन बहनें हैं। प्रेमचंद का शटर बनाने का काम है। नेहा ने 9वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। रविवार सुबह घर में खाना बनाने के बाद वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार निकली थी। डिस्पेंसरी चौक के पास सुमित उसे मिल गया। जहां दोनों के बीच बहस होने लगी। गुस्से में आकर सुमित ने चाकू निकाला और नेहा का गला रेत दिया। नेहा सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। आरोपी मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और नेहा को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले गए। उसकी हालत देखकर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक युवती सुमित पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सुमित उसका पड़ोसी है और शादीशुदा है। वहीं नेहा के परिजनों ने सुमित पर परेशान करने का आरोप लगाया है। नेहा की मां ने कई बार सुमित के घर पर उसकी शिकायत की थी। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। जांच के दौरान पता चला है कि नेहा और सुमित के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें