फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित, नहीं हुई अपहरण की कोई घटना

Sat, 21 Aug 2021 06:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान के गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं से संबंधित खबर पूरी तरह गलत है।
 
विज्ञापन
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में तालीबानी आतंक के बीच गुरुद्वारा परिसर से सिखों के अपहरण की घटना का दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के गुरुद्वारा में 300 सिख पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। इस तरह की घटनाओं से संबंधित खबर पूरी तरह गलत है।

विज्ञापन

 

मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबान राज आते ही वहां के अल्पसंख्यक अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं। उन लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कदम भी उठाए जा रहे हैं।

काबुल के रहने वाले स्थानीय सिखों का कहना है कि भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने अफगानिस्तान के करता-परवान में गुरुद्वारा सिंह सभा से करीब 60 हिंदुओं और सिखों को सुरक्षित स्थान पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कई सिखों ने कहा है कि वे कनाडा या अमेरिका में भेजे जाने के बजाय भारत जाना पसंद करेंगे, क्योंकि वहां पर स्थिति ज्यादा बेहतर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें