फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईएफएसओ में तैनात एसआई 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई (विजिलेंस यूनिट) में शिकायत के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के आईएफएसओ में तैनात एसआई कर्मवीर को 2 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई (विजिलेंस यूनिट) में शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विजिलेंस यूनिट के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विष्णु बिश्नोई के बैंक खाते सहित कई अन्य संबंधित खातों को आईएफएसओ, स्पेशल सेल के आईओ एसआई करमवीर सिंह ने फ्रीज कर दिया था। शिकायतकर्ता को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत एक नोटिस मिला। उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। शिकायतकर्ता और उनके वकील ने कहा कि वे आईएफएसओ कार्यालय में कई बार उपस्थित हुए और जांच में सहयोग किया। एसआई करमवीर ने उनके बैंक खाते/खातों को डी-फ्रीज करने के लिए 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। बैंक खाते को डी-फ्रीज करने के संबंध में शिकायतकर्ता का आवेदन अदालत में लंबित है। ऐसे में वकील विशाल सोजित्रा के साथ विष्णु दिल्ली पुलिस की सतर्कता इकाई (विजिलेंस यूनिट) में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एसआई करमवीर सिंह ने शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की पहली किस्त लेने के लिए उन्हें मंगलवार को सेक्टर 14, द्वारका मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। एसआई करमवीर सिंह अपनी निजी कार से मेट्रो स्टेशन आए और शिकायतकर्ता को अंदर बैठने के लिए कहा और कार चलाने लगा। विजिलेंस टीम ने कार का पीछा किया और लगभग 2 किमी के बाद विजिलेंस टीम ने कार रोकी। एसआई करमवीर सिंह ने भागने की कोशिश की, मगर विजिलेंस यूनिट की टीम ने उन्हें काबू कर गिरफ्तार कर लिया। एसआई करमवीर की कार के डैशबोर्ड से रिश्वत में ली गई 2 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई। एसआई कर्मवीर 2019 से आईएफएसओ में तैनात था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें