दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि अलग इनके इलाके में कोई लावारिस शव व शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं तो तुरंत बताया जाए। इस मामले में दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने अहम फैसले लिए।
दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की जांच में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। सुराग की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीम को बृहस्पतिवार को मुंबई, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश गई हैं। पुलिस टीमें वहां होटल का ब्योरा खंगालेंगी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पूरी दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि अलग इनके इलाके में कोई लावारिस शव व शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं तो तुरंत बताया जाए। इस मामले में दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने अहम फैसले लिए।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि दिल्ली पुलिस की कई टीमें मुंबई, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश गई हैं। पुलिस टीमें ये पता करेगी कि श्रद्धा और आफताब किन-किन जगहों पर कहां रुके थे। जिन होटलों में ये ठहरे थे पुलिस वहां के होटल के एंट्री रजिस्टर की डिटेल लेगी।
विज्ञापन
पुलिस को उत्तराखंड में कई होटलों से डिटेल मिल गई है। श्रद्धा व आफताब मार्च महीने में मुंबई से उत्तर भारत के ट्रिप पर निकले थे। ये करीब तीन महीने घूमकर मई महीने में दिल्ली पहुंचे थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार को गुरुग्राम में जंगल में श्रद्धा के शव के टुकड़े तलाश करने पहुंची।
आरोपी आफताब गुरुग्राम स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने गुरुग्राम आते-जाते हुए श्रद्धा के शव के टुकड़े वहां के जंगल में फेंक दिए हो। पुलिस आरोपी को साथ लेकर गई थी। दिल्ली पुलिस ने छतरपुर के जंगल में भी शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया।