फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े में एक युवक को गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जाफरपुरकलां इलाके में आपसी झगड़े में हमलावरों ने एक युवक पर हथौड़े से वार कर पिटाई कर दी और उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या का प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को मंगलवार की रात गालिबपुर गांव में गोली चलने और एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक परिवार वाले घायल को रावतुलाराम अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। युवक की पहचान गालिबपुर निवासी यश के रूप में हुई। मौके पर मौजूद अश्वनी ने पुलिस को बताया कि शाम को गांव के ही राहुल और सचिन का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने दोनों को शांत करवा दिया था। सचिन, अश्वनी, यश, जोगेंद्र, पवन और रविंद्र गांव के बाहर एक ट्यूबवेल पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान राहुल दो बाइक पर चार पांच लड़कों को लेकर वहां पहुंचा। राहुल के साथ आए रॉकी के पास पिस्टल देखकर दूसरे पक्ष के सभी लोग भागने लगे। भागने के दौरान यश खेत में गिर गया। जिस पर रॉकी ने गोली चला दी और उसके छोटे भाई ने उस पर हथौड़े से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। यहां से भागने के बाद गांव पहुंचे युवकों ने गांव वालों से सारी बात बताई। जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचे। सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें