नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को मंडी हाउस और चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर रियलिटी चेक किया और दावा किया कि चार इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद राजधानी की बस व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। भारद्वाज ने कहा कि अप्रैल महीने में भाजपा सरकार ने क्लस्टर बसें बंद कर दीं, जिसके बाद दिल्लीभर में बसों की भारी कमी हो गई है। उन्होंने बताया कि डीटीसी बसों की स्थिति भी बेहद खराब है। बस स्टॉप पर लोग घंटों तक इंतजार करते हैं।
उनके अनुसार, मंडी हाउस बस स्टॉप पर लोगों ने शिकायत की कि 260 और 270 नंबर रूट की बसें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं, जबकि 139, 164, 188 और 270 जैसी बसें कम चल रही हैं। पूर्वी दिल्ली और यमुना पार के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। महिलाएं भी शिकायत कर रही हैं कि बस ड्राइवर अब स्टॉप पर बस नहीं रोकते और उनके साथ अभद्रता करते हैं।
दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली बस स्टॉप पर भारद्वाज को 534 नंबर बस के लिए इंतजार करते यात्रियों की लंबी कतार मिली। 423 और 419 नंबर बसें अब बहुत कम दिखाई देती हैं। सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा सरकार डिपो रेनोवेशन का हवाला देकर बसें हटा रही है, तो सारे डिपो एक साथ क्यों बंद किए गए