फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया के आंकड़े छिपा रही भाजपा सरकार : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की चार इंजन वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण के बाद अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के आंकड़े भी छिपा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि छह अक्तूबर के बाद तीन हफ्तों तक रिपोर्ट जारी नहीं की गई और तीन नवंबर को जारी रिपोर्ट में डेंगू के 300, मलेरिया के 200 और चिकनगुनिया के 60 नए मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

नारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल बीमारियों के आंकड़े देर से जारी किए, बल्कि मौसमी बीमारियों से हुई मौतों की जानकारी भी रिपोर्ट में शामिल नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल समय रहते रोकी जाती, तो इतने बड़े पैमाने पर संक्रमण नहीं फैलता। वे 29 सितंबर से एक नवंबर तक हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को जागरूक करने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहले 10 हफ्ते, 10 मिनट, 10 रविवार जैसे प्रभावी अभियान चलाए जाते थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें