फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने नासिर गिरोह के शूटर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पूर्वी दिल्ली में सक्रिय नासिर गिरोह के शूटर इमरान को गिरफ्तार किया है। इमरान के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के सात से अधिक केस दर्ज है। इसने मामूली विवाद में एक महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कट्टा व सात कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राकेश पावरिया के अनुसार इंस्पेक्टर राम मनोहर की टीम को सूचना मिली थी कि इमरान किसी को हथियार देने आईएसबीटी, कश्मीरी गेट आएगा। इंस्पेक्टर राम मनोहर की देखरेख में एसआई रवि सैनी की टीम ने कश्मीरी गेट पर घेराबंदी कर न्यू उस्मानपुर निवासी इमरान (25) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहां पर बुलेट मोटरसाइकिल से आया था।
शूटर वर्ष 2004 में एक व्यक्ति पर चाकू व कट्टे से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद ये अपराध के दलदल में फंसता चला गया। वर्ष 2015 में इसने मुस्ताफाबाद में एक महिला की हत्या कर दी थी। ये गौतम विहार में जाहिद बिरयानी के नाम से ढाबा भी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें