फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाजपत नगर थाने के एसएचओ और रोहिणी नार्थ के एसआई संक्रमित

Fri, 15 May 2020 04:42 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में उत्तम नगर के बाद लाजपत नगर थाने के एसएचओ भी आ गए हैं। इसके बाद थाने में तैनात पांच अन्य पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। साथ ही, एसएचओ से मिलने-जुलने वालों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। इससे पहले उत्तम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहां थाने के छह पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


उधर, रोहिणी नॉर्थ थाने के एसआई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह सोनीपत के रहने वाले हैं और रोहिणी के एक अपार्टमेंट में दो अन्य सब इंस्पेक्टर के साथ रहते थे। एसआई ने 11 मई को अपनी कोरोना जांच कराई थी। फिलहाल वह नबी करीम के एक होटल में क्वारंटीन हैं। उनके संपर्क में आने वाले 2 एसआई, 1 हेड कांस्टेबल, 1 एएसआई और 2 अन्य को भी क्वारंटीन किया जा रहा है।


अब तक 157 पुलिसकर्मी चपेट में, एक मौत
कोरोना की चपेट में अब तक करीब 157 पुलिसकर्मी आ चुके हैं। इनमें एडिशनल डीसीपी और कई इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सिपाही अमित राणा की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें