फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: शिवरात्रि आज, मंदिरों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमुख एवं हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए कांवड़िये स्थानीय मंदिरों में पहुंचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोमुख व हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर आए राजधानी के अधिकतर कांवड़िये शुक्रवार को स्थानीय मंदिरों और उनके आसपास शिविरों में पहुंच गए। वह शनिवार को शिवरात्रि के मौके पर स्थानीय मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। स्थानीय मंदिरों में कांवड़ियों का उनके परिजनों व इलाके के निवासियों ने स्वागत किया।
राजधानी के तमाम शिव मंदिरों व शिविरों में शुक्रवार को दोपहर बाद एक अलग सी रौनक देखने को मिली। कांवड़ियों को करीब एक किलोमीटर दूर से ही ढोलबाजे के साथ मंदिरों और शिविर तक लाया गया। वहां पहुंचने पर महिलाओं ने कांवड़ियों के पैर धोए और तिलक लगाया, जबकि बुजुर्गों ने कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाईं और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजधानी के अधिकतर कांवड़िये झूला कांवड़ लेकर आए हैं, तो वहीं अनेक कांवड़िये खड़ी तो कुछ बैठी कांवड़ लेकर आए। दूसरी ओर डाक कांवड़ आने का सिलसिला आधी रात के बाद शुरू होगा। मंदिरों में डाक कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों का बिना किसी रुकावट के तत्काल जल चढ़वाया जाएगा, इस संबंध में मंदिरों में तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी स्थित तमाम शिव मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को कांवड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। सभी मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने और शिव भक्तों की सुविधा के लिए कमेटियां बनाई गई हैं। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर एवं मादीपुर स्थित शिव मंदिर में शिवरात्रि के दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ रहेगी। इन मंदिरों में हजारों की संख्या में कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा आसफ अली रोड स्थित श्रीराम हनुमान वाटिका मंदिर, जयपुर हाईवे स्थित रंगपुरी गांव में स्थापित शिव मूर्ति पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें