फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का एक साल: अकाली दल का हल्ला बोल, सुखबीर बादल ने पार्टी नेताओं संग दी गिरफ्तारी

Fri, 17 Sep 2021 02:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' में शामिल होने दिल्ली आ रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर दोनों रास्ते किसान आंदोलन की वजह से बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
अकाली दल का प्रदर्शन - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:09 PM, 17-Sep-2021

मोदी और हरियाणा सरकार ने रोके हमारे कार्यकर्ता: सुखबीर बादल

सुखबीर बादल ने कहा है कि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को रोक लिया। उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया, हमारी गाड़ियां तोड़ दीं। एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका गया। हम यहां पीएम मोदी को यह संदेश देने आए हैं कि न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरा देश इस सरकार के खिलाफ है।

01:20 PM, 17-Sep-2021

सुखबीर बादल ने दी गिरफ्तारी

सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ गिरफ्तारी दी है। 

01:10 PM, 17-Sep-2021

भाजपा, कांग्रेस और आप पर साधा निशाना

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने बड़ा एलान भी किया है कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो वहां कृषि कानून लागू नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कानूनों को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बादल ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी कृषि कानूनों के मामले में कटघरे में खड़ा किया।

विज्ञापन
12:51 PM, 17-Sep-2021

हम कृषि कानूनों के वापस होने तक लड़ाई जारी रखेंगे: हरसिमरत कौर बादल

कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन मार्च में पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी पहुंची हैं। उन्होंने यहां प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कई किसानों ने अपनी जान गंवा दी और सैकड़ों अब भी दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं लेकिन इस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। हम अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं हो जाते।
 

12:31 PM, 17-Sep-2021

कई रास्तों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते कई मार्गों पर लंबा जाम लगा है जिसमें एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के वाहन भी घंटों से फंसे हैं।

विज्ञापन
11:56 AM, 17-Sep-2021

दिल्ली पुलिस ने अकाली दल को पंत मार्ग तक मार्च करने की अनुमति दे दी है।

11:34 AM, 17-Sep-2021

शुरू हुआ अकाली दल का मार्च

रकाबगंज गुरुद्वारे से शिरोमणि अकाली दल का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन शुरू हो चुका है। शिअद के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही भारी मात्रा में अब कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और मार्च गुरुद्वारे से कुछ आगे बढ़ गया है।

 

11:10 AM, 17-Sep-2021

मेट्रो में सवारियों की हो रही खास चेकिंग, इन वस्त्रधारियों पर लगी रोक

अकाली दल के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बार्डर बंद कर दिया है। मेट्रो में पगड़ीधारियों व कुर्ता पायजामा पहने व संदिग्ध व्यक्तियों का प्रवेश रोक दिया गया। पंडित श्रीराम मेट्रो स्टेशन व बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन में यात्रियों का प्रवेश और यहां ट्रेनों का ठहराव रोक दिया गया है। सुबह के वक्त भी बहादुरगढ़ सिटी व ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर काफी गहन चेकिंग व पूरी पूछताछ के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिया गया। इससे दोनों स्टेशनों पर स्थिति बार-बार बिगड़ती रही। अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली जाने के लिए काफी हंगामा किया लेकिन भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बल जवानों की तैनाती के कारण मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

10:53 AM, 17-Sep-2021

झंडेवालान से पचकुईयां रोड जाने वाला मार्ग जाम

शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन के चलते झंडेवालान से पचकुईयां रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर भारी जाम लगा है।
 

Delhi: Vehicular movement affected at Jhandewalan-Panchkuian road ahead of a protest led by Shiromani Akali Dal in the national capital pic.twitter.com/1lTcLK22OX

— ANI (@ANI) September 17, 2021


 

10:19 AM, 17-Sep-2021

शंकर रोड पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

शिरोमणि अकाली दल के मार्च को देखते हुए दिल्ली के शंकर मार्ग इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि यह मार्च संसद भवन तक न पहुंच सके।

 

10:13 AM, 17-Sep-2021

सरदार पटेल मार्ग यातायात के लिए खुला

किसान आंदोलन के चलते बंद किए गए सरदार पटेल मार्ग को अब ट्रैफिक की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

10:10 AM, 17-Sep-2021

दो मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है कि पंडित श्रीराम शर्मा और बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को किसान आंदोलन के चलते एहतियातन बंद कर दिया गया है।

10:07 AM, 17-Sep-2021

रकाब गंज गुरुद्वारा के पास जमा होकर कुछ लोग कर रहे प्रदर्शन

जिला नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि कुछ लोग रकाब गंज गुरुद्वारा के पास जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हम इनके नेताओं से बातचीत में लगे हैं और साफ तौर पर उन्हें यह जानकारी दे दी है कि उन्हें प्रदर्शन करने की कोई इजाजत नहीं दी गई है।

 

10:07 AM, 17-Sep-2021

शंकर रोड जाने वाला ट्रैफिक किया डायवर्ट

राउंड अबाउट पुसा से शंकर रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक पुसा रोड की तरफ डायवर्ट किया गया हैI

Traffic Alert

राउंड अबाउट पुसा से शंकर रोड की तरफ जाने वाला ट्रैफिक पुसा रोड की तरफ डायवर्ट किया गया हैI

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 17, 2021


सरदार पटेल से धौला कुआं जाने वाला मार्ग बंद
सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआं जाने वाले मार्ग को किसान आंदोलन की वजह से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचे l

ट्रैफिक अलर्ट
सरदार पटेल मार्ग से धौला कुआँ जाने मार्ग को किसान आन्दोलन की वजह से ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचे l

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 17, 2021


 

10:06 AM, 17-Sep-2021

गुरुग्राम से सरदार पटेल मार्ग आने वाले और नारायणा से लूप पर आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट

गुरुग्राम से सरदार पटेल मार्ग आने वाले ट्रैफिक और नारायण से लूप पर आने वाले ट्रैफिक को भी रिंग रोड मोती बाग की ओर डायवर्ट किया है जिसके चलते इस मार्ग पर भारी जाम रह सकता है, निकलने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें।

ट्रैफिक अलर्ट
गुरुगाँव से सरदार पटेल मार्ग आने वाले ट्रैफिक एव नारायण से लूप पर आने वाले ट्रैफिक को भी रिंग रोड मोती बाग की ओर डायवर्सन किया है ट्रैफिक हैवी रहेगा l

— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) September 17, 2021


पुलिस ने नहीं दी है मार्च को अनुमति, लगाई धारा 144
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कोविड नियमों के चलते उसने अकाली दल के इस मार्च को अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही जिला नई दिल्ली में धारा 144 लगा दिया गया है।

10:06 AM, 17-Sep-2021

कृषि कानून के विरोध में प्रोटेस्ट मार्च निकाल रहा है शिरोमणि अकाली दल

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल आज 'ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च' का आयोजन कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में प्रोटेस्ट मार्च गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद भवन तक निकाला जाएगा। विरोध मार्च का नेतृत्व पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और नेता हरसिमरत कौर बादल करेंगे। वहीं, दिल्ली आ रहे अकाली दल के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर ही रोक दिया।

08:35 AM, 17-Sep-2021

कृषि कानूनों का एक साल: अकाली दल का हल्ला बोल, सुखबीर बादल ने पार्टी नेताओं संग दी गिरफ्तारी

झरोदा बॉर्डर पर अकाली दल के कार्यकर्ताओं को रोका
आपको बता दें कि गुरुवार को कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक दिया। पंजाब नंबर की सभी गाड़ियों को लौटा दिया गया। रोके जाने पर अकाली कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, लेकिन सीआरपीएफ व दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनकी नहीं सुनी। कुछ देर बाद बॉर्डर से कार्यकर्ता लौट गए।

रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद तक निकाली जानी है रोष यात्रा
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के नेतृत्व में रकाबगंज गुरुद्वारा से संसद भवन तक रोष यात्रा निकाली जानी है। पार्टी ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। इसी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ता जा रहे थे। अकाली दल के बुढलाडा हलका प्रधान निशान सिंह ने बताया कि 300 से ज्यादा कार्यकर्ता छह बसों व आठ कारों में सवार होकर आए थे। 
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लगातार जारी कर रही है अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। झाड़ोदा कलां बॉर्डर पर दोनों रास्ते किसान आंदोलन की वजह से  बैरिकेटिंग लगा कर बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने इस मार्ग के प्रयोग से बचने की सलाह दी है।
 


गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने तीन कृषि कानूनों के अधिनियम के एक वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संसद तक विरोध मार्च निकालेंगे।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें