फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : ब्लैक फंगल के मरीजों में अब व्हाइट फंगस, सब एक ही अस्पताल में भर्ती

Sat, 22 May 2021 09:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

  • ब्लैक फंगस के मरीजों में अब व्हाइट फंगस के मामलों की पुष्टि हुई है। सब एक ही अस्पताल में हैं। छह मरीजों की पुष्टि शनिवार को हुई और दो की रिपोर्ट पहले आ चुकी है 
  • मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि इस बीमारी को एसपरजिलोसिस (कैंडिडा) भी कहते हैं
विज्ञापन
व्हाइट फंगस के मामले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस के बारे में लोग जान भी नहीं पाए थे कि अब व्हाइट फंगस का कहर भी शुरू हो गया है। ब्लैक फंगस के मरीजों में अब व्हाइट फंगस के मामलों की पुष्टि हुई है। छह मरीजों की पुष्टि शनिवार को हुई और दो की रिपोर्ट पहले आ चुकी है।

विज्ञापन


एक ही अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। इन सभी मरीजों में पहले ब्लैक फंगस पाया गया था, इलाज शुरू होने के बाद व्हाइट फंगस की जांच के लिए टिशु लैब में भेजे गए थे।

शनिवार को छह मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। एक मरीज का इलाज घर से चल रहा है। मरीजों का इलाज करने वाले डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि इस बीमारी को एसपरजिलोसिस (कैंडिडा) भी कहते हैं। यह खून के जरिए शरीर के लगभग हर अंग के प्रभावित करता है। 
विज्ञापन


यह नाखुन, स्किन, पेट, किडनी, ब्रेन, मुंह के साथ फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट को भी यह संक्रमित कर सकता है। इस बीमारी से संक्रमित शख्स का कोरोना वायरस से संक्रमित होना जरूरी नहीं है, लेकिन अस्पताल में भर्ती सभी मरीज पोस्ट कोविड के बाद संक्रमित हुए हैं। सभी डायबिटिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें