फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी: ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर किया विरोध तो चाकू से हमला कर किया घायल, मौके से फरार

Sat, 27 Mar 2021 04:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • शादी के बाद भी ब्वॉयफ्रेंड से अवैध संबंध
  • पति-पत्नी में अक्सर होता रहता था झगड़ा
  • पत्नी के बहन के यहां रहता था पति
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नांगलोई इलाके में बेवफा पत्नी की काली करतूत सामने आई है। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर विरोध किया तो उसके ब्वॉयफ्रेंड ने पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मौके से फरार हो गई। घायल की पहचान शहबाज के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

पीड़ित शहबाज अपने परिवार के साथ सुलेमान नगर इलाके में रहता है। एक साल पहले उसने नांगलोई इलाके में रहने वाली एक युवती से शादी की थी। शादी के बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह पत्नी की बहन के घर पर रहने लगा था। शाम को जब वह अपने घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने ब्वॉयफ्रेंड के घर पर है। जहां वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। विरोध करने पर उसका ब्वॉयफ्रेंड ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें