फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी जगहों की सुरक्षा बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए उपद्रव को देखते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री आवास समेत अन्य वीआईपी जगहों की सुरक्षा मंगलवार रात से ही बढ़ा दी गई है। गृहमंत्रालय की बैठक के बाद अर्द्धसैनिक बल की 15 कंपनियों को दिल्ली की सुरक्षा में उतारा गया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसानों के उपद्रव को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास, केंद्रीय गृहमंत्री आवास, नार्थ-साउथ ब्लॉक, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, विजय चौक, इंडिया गेट आदि जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को किसानों के हुड़दंग को देखते हुए गणतंत्र दिवस की परेड के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को रात में ही वीआईपी जगहों की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था। पिछले दो दिन से सुरक्षा में जुटे पुलिसकर्मियों को रात में भी ड्यूटी करनी पड़ी। सुनहरी मस्जिद मार्ग स्थित केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास के चारों तरफ दिल्ली पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल की तैनाती की गई है।
इसके अलावा नई दिल्ली के ओर जाने वाले मार्गों पर पिकेट लगाकर जांच की जा रही थी। दिल्ली की सीमाओं की ओर से नई दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

पिकेट लगाकर सघन जांच
आतंकी हमले के इनपुट व किसानों के आने की आशंका को देखते हुए बुधवार को पूरी दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर चेकिंग हो रही थी। सघन जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा था। लाजपत राय मार्ग ही मूलचंद अस्पताल से आईटीओ व नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर करीब चार जगह चेकिंग हो रही थी। इसी तरह लक्ष्मी नगर से आईटीओ आने वाले मार्ग व रिंग से भैरों मार्ग होते हुए नई दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह चेकिंग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें