फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से कई जगहों पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद बुधवार को भी किसानों के आने की आशंका को देखते हुए नई दिल्ली समेत कई कई बंद कर दिए गए थे। साथ ही नई दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर कड़ी चेकिंग हो रही थी। मार्ग बंद होने व कड़ी चेकिंग के चलते कई मार्गों पर सुबह से दोपहर तक लंबा जाम लग गया। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस सुबह से ही सोशल मीडिया के जरिये लोगों को बंद किए गए मार्ग व जाम के बारे में जानकारी देती रही।
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार किसानों के आने की आशंका को देखते हुए नई दिल्ली जाने वाले मार्गों पर मंगलवार देर रात तक कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई थी। पिकेट लगाकर चेकिंग तो करीब-करीब पूरी दिल्ली में रही थी, मगर नई दिल्ली जाने मार्गों पर कड़ी चेकिंग थी। इस वजह से कई मार्गों पर बुधवार सुबह के समय लंबा जाम लग गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम की आशंका को देखते हुए सुबह से ही करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली समेत अन्य जगहों पर तैनात कर दिया गया था।
---
परिवर्तित ट्रैफिक
सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, चिल्ला, नोएडा, कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी, संसद मार्ग, जनपथ, मानसिंह रोड, राजपथ, इंडिया गेट, फिरोजशाह रोड़, तिलक मार्ग, अशोक रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, रफी मार्ग, अकबर रोड, रायसीना मार्ग आदि मार्गों पर पुलिस ने बैरिके डिंग की हुई थी। इस कारण यहां पर कुछ जगहों से ट्रैफिक को परिवर्तित किया गया था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक को परिवर्तित करते हुए दिखाई दिए। हालांकि बुधवार शाम तक ट्रैफिक सामान्य रूप ये चलता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

-----
ये मार्ग रहे बंद
डीडीयू मार्ग से कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले मिंटो रोड को बंद कर दिया गया था। रणजीत सिंह फ्लाईओवर को बंद किया गया था। कालिंदी कुंज से नोएडा आने व जाने वाले मार्ग को बुधवार सुबह से ही बंद कर दिया गया था। गाजीपुर फूल मंडी, फल मंडी-एनएच-9 को भी बंद कर दिया गया था। इससे दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को कड़कड़ी मोड, शाहदरा और डीएनडी से जाने की सलाह दी गई थी।
---
इन मार्गों पर भी दिनभर रहा जाम-
किसानों ने महाराजा सूरजमल मेट्रो स्टेशन, पीरागढी से ने नांगलाई जाने वाले मार्ग पर दो डिवाइडर को तोड़ दिया गया था। इससे चालक वाहनों को इधर-उधर ले जाने लगे। इस कारण रोहतक रोड पर जाम रहा। धौला कुंआ से नारायाणा जाने वाले रास्ते पर भी ट्रैफिक रहा। शास्त्री पार्क से आईएसबीटी जाने वाले मार्ग भी दिन भर भारी जाम रहा। मुकरबा चौक से सिंघु बॉर्डर वाले रास्ते पर भी दिन भर जाम रहा। लोनी बॉर्डर से चिंतामणि चौक तक के मार्ग पर सुबह के समय जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें