फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालम अग्निकांड पर सियासत: AAP-BJP कार्यकर्ता भिड़े, आप बोली- भाजपा समर्थकों ने फेंकी कुर्सियां, धक्कामुक्की की

Thu, 19 Mar 2026 05:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पालम हादसे के बाद राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच सौरभ भारद्वाज के साथ धक्कामुक्की हुई। उन्होंने हाइड्रोलिक नहीं खुलने का आरोप लगाया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
आप नेता सौरभ भारद्वाज से धक्कामुक्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने 18 मार्च को पालम में लगी आग की घटना में अपने नौ परिजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना प्रकट की। इस दौरान वहां हंगामा भी देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि शोक व्यक्त करने पहुंचे उनके प्रतिनिधियों पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने हमला किया। आरोप है कि इस दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं, जिससे वहां का वातावरण तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


 

राजधानी दिल्ली के पालम में बीते बुधवार को एक बड़े हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से इस पर सियासी पारा भी गरम है। इसी बीच आप नेता सौरभ भारद्वाज के साथ धक्कामुक्की का मामला सामने आया। उन्होंने हाइड्रोलिक नहीं खुलने की बात कही, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मौके पर भाजपा नेता कुलदीप सोलंकी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन



पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मुझे पता चला कि जब फायर ब्रिगेड यहां पहुंची, तो उनकी सीढ़ियां काम नहीं कर रही थीं। अगर फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई की होती, तो शायद लोगों की जान बचाई जा सकती थी… मैं यहां शोक संतप्त परिवार से मिलने आया हूं। यहां भाजपा के कार्यकर्ता और नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक परिवार ने अपने 9 सदस्यों को खो दिया, और उनसे सहानुभूति जताने के बजाय ये लोग हंगामा कर रहे हैं। भाजपा इतनी नीचे गिर गई है, यह देखकर मुझे दुख हो रहा है… वे लोगों को शोक संतप्त परिवार से मिलने नहीं दे रहे हैं। उन्हें धमकाया जा रहा है। यह बहुत दुखद है…'

विज्ञापन

यह है मामला
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। अग्निकांड में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, उनकी तीन पोतियों समेत एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई। एक पोती की उम्र मात्र तीन साल थी। तीन लोग घायल हैं, जिनमें से दो लोगों ने आग से बचने के लिए इमारत से छलांग लगाई थी। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें