वारदात में किसी जानकार का हाथ होने की आशंका
70 लाख रुपये की रकम अकेला राजेश लेकर कैसे निकला। क्या राजेश के साथ किसी और को नहीं भेजा जाना चाहिए था। क्या वारदात में किसी जानकार का हाथ है। इन सब सवाला का जवाब ढूंढने में पुलिस लगी है। पुलिस राजेश के अलावा दीपक जैन के बाकी कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयार कर रही है। इसके अलावा सभी कर्मचारियों के सीडीआर भी निकलवाए जा रहे हैं। पुलिस राजेश से थाने लाकर गहन पूछताछ करने में जुटी थी।
मामले की जांच के लिए आधा दर्जन टीम का गठन
उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की जांच करने के लिए आधा दर्जन टीमों का गठन किया है। जिले के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, लोकल पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों के अलावा मुखबिर तंत्र से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस जेल से आए बदमाशों का भी पता लगाकर उनसे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।