फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के दाखिला क्राइटेरिया में नेबरहुड, सिबलिंग, एल्युमिनी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में छह दिन बाकी हैं। कई स्कूलों ने दाखिला फॉर्मूला तैयार कर उसे शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। इसके साथ ही फॉर्मूले को जारी करना भी शुरू कर दिया है। ज्यादातर स्कूलों ने अपने दाखिला मानकों में नेबरहुड (पड़ोस) को ही सबसे अधिक 40 से 80 अंक तक तय किए हैं।
विज्ञापन

वहीं सिबलिंग (भाई-बहन) मानक के लिए 15 से 50 अंक तक रखे हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के हिसाब से ही मानक तैयार कर रहे हैं। इन दो मानकों को सर्वाधिक अंक दिए जाने के कारण कुछ अभिभावकों के लिए दाखिले की राह कठिन हो सकती है।
मॉडल टाउन स्थित जीडी गोयनका स्कूल ने अपने 100 अंकों के दाखिले फॉर्मूले मेें नेबरहुड के लिए (0-3 किलोमीटर में रहने वाले) 70 अंक तय किए हैं। जबकि 3 से 6 किलोमीटर के लिए 60 अंक रखे हैं। इसी तरह स्कूल ने सिबलिंग के लिए 20 अंक, पहले बच्चे व एकल कन्या के लिए 10 अंक तय किए हैं। वही 20 फीसदी मैनेजमेंट कोटा है।
विज्ञापन

मयूर विहार स्थित बाल भवन स्कूल ने अपने 100 अंकों के फॉर्मूले में सिबलिंग, स्टाफ के बच्चों व एल्युमिनी के लिए 60 अंक रखे हैैं। जबकि नेबरहुड के तहत 0-6 किलोमीटर रहने वालों के लिए 40 अंक, 6 से 10 किलोमीटर वालों के लिए 30 अंक व 10-12 किलोमीटर में रहने वालों के लिए 20 अंक तय किए हैं। अधिकतर स्कूलों ने बीते साल वाले फॉर्मूले को ही अपनाया है।
द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने नेबरहुड के लिए तीन श्रेणी बनाई हैं। जिसमें 0-12 किलोमीटर के लिए 55 अंक, 12-15 किलोमीटर के लिए 45, 15 किलोमीटर से अधिक के लिए 35, अंक तय किए हैं। सिबलिंग के लिए 15 अंक, एल्युमिनी के लिए 15, स्टाफ के बच्चों के लिए 15 अंक तय किए हैं।
विद्या बाल भवन स्कूल ने भी नेबरहुड के लिए तीन श्रेणी बनाई हैैं, जिसमेें पहली श्रेणी 0-3 किलोमीटर की है, जिसके लिए 50 अंक, दूसरी श्रेणी 3.1 से 6 किलोमीटर की है। इसके लिए 45, व 6.1 से 14 किलोमीटर के लिए 40 अंक तय किए गए हैं। स्कूल ने सिबलिंग के लिए 30, एल्युमिनी के लिए 10 व पहले बच्चे के लिए 10 अंक रखे हैं।
मौसम विहार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वंदना कपूर ने कहा कि हम दाखिले के लिए बीते साल वाले फॉर्मूलेे को ही अपना रहे हैं। जिसमें नेबरहुड, सिबलिंग व एल्युमिनी है। दाखिले 31 मार्च तक पूरे करने पर उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों के लिए यह संभव हो सकता है। दिल्ली में देर से दाखिले शुरू हो रहे हैं, काफी अभिभावकों ने पहले ही नोएडा के स्कूलों मेें दाखिला करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें