फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: टीकाकरण के बाद ही खुलेंगे स्कूल, दूसरे राज्यों के अनुभव पर विचार करेगी केजरीवाल सरकार

Fri, 23 Jul 2021 11:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श स्थिति तो यही है कि टीकाकरण के बाद ही स्कूल खुलें। यदि राज्यों के अंदर अगर स्कूल खुल रहे हैं और उनके अनुभव अच्छे रहे, तो स्कूल खोलने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : आप के यूट्यूब अकाउंट से वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे राज्यों में स्कूलों के खुलने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी भी टीकाकरण के बाद ही स्कूल खोलने के हक में हैं। फिर भी, दूसरे राज्यों के अनुभव अगर अच्छे रहते हैं तो वह अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तिमारपुर के एक कार्यक्रम में अपनी राय जाहिर की। इस मौके पर दिलीप पांडेय के आइएसओ कार्यालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श स्थिति तो यही है कि टीकाकरण के बाद ही स्कूल खुलें। यदि राज्यों के अंदर अगर स्कूल खुल रहे हैं और उनके अनुभव अच्छे रहे, तो स्कूल खोलने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि, दिल्ली के चिंतित अभिभावकों के बच्चों की सुरक्षा को लेकर संदेश भी मिल रहे हैं। दिल्ली में वैक्सिन की कमी पर केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। केंद्र सरकार को वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ाने पर भी विचार करना होगा।

विधायक दिलीप पांडेय के कार्यालय जानकारी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि विधायक कार्यालय में आने वाली विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुनने के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जलबोर्ड, राशन व पीडब्ल्यूडी की समस्या को लेकर कई बार कार्यालय में बैठे व्यक्ति को पता नहीं होता है। दिलीप पांडे ने इन सब समस्याओं को लेकर व्यवस्था बनाई है और सभी विभागों से संबंधित समस्याओं को एक-एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होती है, तो वह यहां पर आ सकता है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, कार्यालय की खासियत यह है कि यहां आंतरिक व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। समस्या के समाधान को लेकर प्रक्रिया व देखभाल करने के लिए व्यक्ति को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि देश में आईएसओ संस्था ने इस तरह का सर्टिफिकेट किसी भी अन्य विधायक कार्यालय को नहीं दिया है। अगर यह व्यवस्था यहां सफल होती है, तो इसे पूरी दिल्ली में सभी विधायकों के कार्यालय में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें