फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली बच्चों के दुष्कर्म की राजधानी बनी': बस में सामूहिक दुष्कर्म मामले पर आप ने सीएम को घेरा, पूछे यह सवाल

Mon, 31 Aug 2026 02:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में दो छात्राओं से हुई वारदात के बाद महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जिस पर दिल्ली आप संयोजक सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सीधा आरोप लगाया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
दिल्ली में छात्र-छात्राओं के खिलाफ बढ़ता अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को दो अपराधों से राजधानी कांप उठी। एक चलती स्लीपर बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ तो वहीं दूसरी तरफ बवाना इलाके के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा के साथ गलत हरकत की गई। जिसके बाद अब महिला सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली प्रदेश संयोजक और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दो गंभीर घटनाओं पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने एक छात्रा की मौत पर जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली में छात्राओं से वारदात का कौन जिम्मेदार?
सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अपराध की दो वारदातें सामने आईं। एक घटना में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके स्कूल के कैब ड्राइवर ने गलत हरकत की। दूसरी घटना में एक छात्रा के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म की है। इसके अलावा प्ले स्कूल में साढ़े तीन के बच्चे के साथ यौन दुर्व्यवहार सामने आया। 
 

सौरभ भारद्वाज का सीएम रेखा पर सीधा हमला 
भारद्वाज ने इन घटनाओं की सीधी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर डाली। उन्होंने जनकपुरी के एक स्कूल की पिछली घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के तार स्कूल से जुड़े होने के कारण मुख्यमंत्री चुप रहीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा सरकार ने स्कूल से संबंधित फाइल दाखिल नहीं की। उन्होंने सरकार को बलात्कारियों को सजा देने वाली नहीं, बल्कि उन्हें बचाने वाली बताया।

तीन साल का छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा के साथ दरिंदगी के मामले में स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। आरोप है कि टैक्सी चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
 

प्ले स्कूल में छात्र से हैवानियत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में साढ़े तीन के बच्चे काे कुर्सी में बांधकर मारपीट व यौन दुर्व्यवहार के मामले की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय ने समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त शिक्षा निदेशक करेंगे। शिक्षा विभाग ने समिति को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। विभाग का कहना है कि मामले की जांच निर्धारित कानूनी प्रावधानों और बाल संरक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। बता दें कि इस मामले में बच्चे के माता-पिता की शिकायत पर जाफराबाद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


छात्रा की मौत के मामले में भाजपा विधायक का बयान
एक अन्य मामले में भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने एक छात्रा की मौत के बाद टिप्पणी की है। छात्रा के परिवार ने सरकारी स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। परिवार का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने छात्रा को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 20-25 दिन बाद उसकी मौत हो गई। नेगी ने मामले की जांच कराने और दोषी शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें